Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा बाल संप्रेषण गृह:हाउस फादर पर गिरी गाज, पद से हटाया गया

कोरबा बाल संप्रेषण गृह:हाउस फादर पर गिरी गाज, पद से हटाया गया

Share:

 

कोरबा, 04 अगस्त 2025। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह (बालक), बालको में वायरल हुए एक वीडियो की जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाउस फादर श्रीमती सरिता बैरागी को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई है।
प्रकरण एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है जिसमें संस्थागत किशोर एक कमरे में बैठकर टीवी पर गाने देख रहे थे। इस वीडियो को एक किशोर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से “कोरबा जेल” टैग लाइन के साथ पोस्ट किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो को लेकर गलत संदर्भों के साथ समाचार प्रसारित किए गए, जिसमें इसे फरार कैदियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि वीडियो में किसी प्रकार का अनुशासनहीन या आपत्तिजनक व्यवहार नहीं देखा गया। किशोर केवल टीवी देख रहे थे और यह सामान्य मनोरंजन का हिस्सा था।
हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किशोरों के पास मोबाइल फोन नहीं था, बल्कि वीडियो संस्थान की कर्मचारी श्रीमती सरिता बैरागी के मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया था। यह कृत्य किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74 के तहत गोपनीयता का उल्लंघन माना गया है।

 

Leave a Comment

latest news