Latest News
छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! : 🚨 मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 20 जून से पहले फेरबदल संभव, ‘एक व्यक्ति एक पद’ के तहत 2 बड़े मंत्रियों का इस्तीफा तय! गर्मी का टॉर्चर: बच्चों पर भारी पड़ रहा ‘समर डायरिया’, ओआरएस को बनाएं हथियार, लापरवाही पड़ेगी भारी
Home » देश » शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Share:

 

President Draupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi and Leader of Opposition Rahul Gandhi reached Gangaram Hospital to pay tribute to Shibu Soren on his demise

नई दिल्ली: भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके बेटे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, से मिलकर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे अस्पताल

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन के सभी प्रशंसकों के साथ हैं।”

राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे और उन्होंने अपने जीवन को उनके अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष में समर्पित किया। झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, सोरेन जी ने उनके हक और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं”

पार्थिव देह ले जाई गई रांची,अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी होगा जल्द घोषित

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे रांची लाया जाएगा। झारखंड सरकार ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि, अंतिम संस्कार का स्थान और समय अभी तक तय नहीं हुआ है।

 

Leave a Comment

latest news