Latest News
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला: भारी दबाव के बावजूद बोर्ड ने संभाला सिस्टम, जानें पूरा मामला कोरबा: 46 साल बाद फिर बेदखली का दंश झेलने को मजबूर जरहाजेल के विस्थापित, किसान सभा ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!
Home » छत्तीसगढ़ » बोरे बासी आयोजन घोटाला: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की जांच की घोषणा

बोरे बासी आयोजन घोटाला: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की जांच की घोषणा

Share:

 

Bore Basi event scam: Labor Minister Lakhanlal Dewangan announced investigation

छत्तीसगढ़/रायपुर 18 जुलाई 2025: विधानसभा में छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे बासी दिवस के आयोजन में हुए कथित घोटाले की जांच की घोषणा की है। यह जांच विधायकों की समिति करेगी।

क्या है मामला?
भाजपा के राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस आयोजन में 8 करोड़ रुपये खर्च करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग है। अजय चंद्राकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि आयोजन के खर्च का औचित्य बताने के लिए बिल में पांच-पांच बार काट-छांट की गई।

जांच की मांग
धर्मजीत सिंह और धर्मलाल कौशिक सहित कई अन्य विधायकों ने भी इस खर्च की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच प्रश्न संदर्भ समिति या विधायकों की समिति से कराई जानी चाहिए।

मंत्री की घोषणा
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि विधायकों की समिति इस मामले की जांच करेगी। अब देखना यह है कि इस जांच के क्या परिणाम निकलते हैं और इसका छत्तीसगढ़ की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Leave a Comment