Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » कोरबा » जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा ने व्यापारियों से की सदस्यता अपील के साथ योगेश ने जताया आभार

जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा ने व्यापारियों से की सदस्यता अपील के साथ योगेश ने जताया आभार 

Share:

 

कोरबा: जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा ने अपने सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक व्यापारियों को चेम्बर का सदस्य बनाएं। चेम्बर के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि वर्तमान में चेम्बर के 2291 आजीवन सदस्य हैं और उनका उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को चेम्बर से जोड़ना है।

सदस्यता शुल्क और प्रक्रिया

चेम्बर की आजीवन सदस्यता के लिए शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है। सदस्य बनने के लिए फार्म और रसीद कोरबा, कटघोरा, छुरी, पाली, दीपका, बांकीमोगरा, रजगामार, उरगा में चेम्बर के प्रतिनिधि व्यापारियों के पास उपलब्ध होंगे। फार्म के साथ जीएसटी सर्टिफिकेट या आधार की फोटोकापी संलग्न करना आवश्यक है।

व्यापारी एकता की अपील

चेम्बर के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि व्यापारी एकता के साथ मिलकर वे व्यापारी बंधुओं की ताकत बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपने परिचित, रिश्तेदार और जान-पहचान वालों को चेम्बर का सदस्य बनाएं।

संपर्क जानकारी

चेम्बर के अध्यक्ष योगेश जैन (7000832788), महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल (9827496959) और कोषाध्यक्ष ओमी रामानी (9827194543) से संपर्क किया जा सकता है।

कहा हम समस्त व्यापारी बंधुओं के आभारी है

जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी ने अपनी जीत के लिए समस्त व्यापारी बंधुओं,सभी स्नेही जनों और बड़ो के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा उन्हें मिले स्नेह और आशीर्वाद से वे सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे।उनके मार्ग दर्शन अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी का प्यार और आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहेगा, उन्होंने  कहा व्यापारी एकता ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है,इसे बनाए रखना हम सबका दायित्व है।

Leave a Comment

latest news