Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » कोरबा जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव: क्या योगेश जैन का पैनल रिपीट होगा.. गजानंद अग्रवाल के समर्थक उत्साहित…1 जुलाई को मतदान और परिणाम

कोरबा जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव: क्या योगेश जैन का पैनल रिपीट होगा.. गजानंद अग्रवाल के समर्थक उत्साहित…1 जुलाई को मतदान और परिणाम

Share:

🌎 The khatiya khadi news

  • कोरबा: कोरबा जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला योगेश जैन और गजानंद अग्रवाल के मध्य होगा ऐसी संभावना जताई जा रही हैं। शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था की जैन आसानी से चुनाव जीत जाएंगे लेकिन अब मुकाबला कांटे का हो गया हैं। हालांकि जैन के समर्थकों का कहना हैं माहौल हमारे पक्ष में हैं कहीं कोई किन्तु परंतु वाली बात ही नहीं है। गजानंद के समर्थक भी काफी उत्साहित हैं। दोनों तरफ से पार्टी दौर जारी हैं और मतदाताओं का भरपूर ख्याल रखा जा रहा हैं।

*मैदान में अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार:*
.
– गजानंद प्रसाद अग्रवाल
– विनोद अग्रवाल
– योगेश जैन (पप्पू)

*महामंत्री पद के उम्मीदवार*

महामंत्री पद के लिए दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं सुभाष केडिया और नरेन्द्र अग्रवाल। इनके बीच भी मुकाबला संघर्ष पूर्ण हैं।

*कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला*
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा हैं मैदान में तीन उम्मीदवार ओमप्रकाश रामानी,विशाल सचदेव और राहुल मोदी है। रामानी और सचदेवा पैनल से चुनाव लड़ रहे वही राहुल मोदी स्वतंत्र उम्मीदवार है।

*प्रचार-प्रसार:*

चुनाव प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए सदस्य मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपील शुरू कर दी है। दो पैनल सीधे आमने-सामने हैं, जिनमें एक पैनल में योगेश जैन (अध्यक्ष पद प्रत्याशी) , नरेन्द्र अग्रवाल ( महामंत्री पद प्रत्याशी)और ओमप्रकाश रामानी ( कोषाध्यक्ष प्रत्याशी) वहीं दूसरे पैनल में गजानंद प्रसाद अग्रवाल (अध्यक्ष पद प्रत्याशी), सुभाष केडिया (महामंत्री पद प्रत्याशी) और विशाल सचदेव (कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी )शामिल हैं। विनोद अग्रवाल अध्यक्ष पद के लिए और राहुल मोदी कोषाध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं ।

इनकी दूसरी पारी पर सबकी निगाहें

एक पैनल में मौजूदा अध्यक्ष योगेश जैन के साथ महामंत्री उम्मीदवार नरेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दावेदार ओमप्रकाश रामानी दूसरी पारी खेलने मैदान में हैं। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या पूरा पैनल फिर रिपीट होगा या फिर किसी का विकेट गिरेगा ?

*चुनाव कार्यक्रम:*

– मतदान: 1 जुलाई 2025, सुबह 10 बजे से 4 बजे तक
– मतगणना: 1 जुलाई 2025, शाम 5 बजे से

इन्होंने लिया नाम वापिस लिया

निर्धारित समय अवधि तक नामांकन जमा करने के पश्चात जमा किए गए आवेदनों की स्कूटनी की गई जिसमें कलीम अहमद सिद्दीकी अध्यक्ष दावेदार का नामांकन त्रुटि के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके बाद आपसी समन्वय में संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी व मनीष मोदी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। महामंत्री पद के दावेदारों में जतिन डोडेजा व दीपक गुप्ता ने नाम वापस लिया है। कोषाध्यक्ष के किसी भी दावेदार ने अपने नाम की वापसी नहीं की है।

Leave a Comment

latest news