Latest News
कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » NKH में 1 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

NKH में 1 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share:

  1. कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोसाबाड़ी कोरबा द्वारा 01 जुलाई डॉक्टर-डे के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी व जांच उन्नत मशीनों से की जाएगी।

0 NKH ग्रुप के डायरेक्टर ने बताया शिविर का उद्देश्य
NKH ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं, जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की है। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी, जनरल मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी, जनरल सर्जरी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, बाल एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी, न्यूरोलॉजी डॉ. मनीष गोयल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. हरीश सोनी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण तिवारी व डॉ नीलेश भट्ट, डेंटल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डॉ. आस्था वैष्णव, दर्द प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. रोहित मजूमदार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकता चावरे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदा भट्ट के अलावा सहयोगी चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे।

 

latest news