Latest News
World Chess Championship 2026: जिनेवा में शुरू हुआ शतरंज का महाकुंभ, इतिहास के सबसे युवा खिताबी मुकाबले में जावोखिर सिंदारोव से भिड़ेंगे डी. गुकेश घरेलू हिंसा सामान्य नहीं, गंभीर अपराध: रोकने के लिए समाज और एजेंसियों का एकजुट होना जरूरी—राज्यपाल रमेन डेका कोरबा: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों की दंडवत न्याय यात्रा, खदान बंद करने की चेतावनी हार की खीझ से परिसीमन पर शोर, पटवारियों को राहत और युवाओं को नई कमान: सीएम साय का तीखा प्रहार नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: महतारी एक्सप्रेस ने आधे रास्ते में छोड़ा, नवजात को गोद में लेकर 8 किमी पैदल चली प्रसूता पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिले हानिकारक तत्व, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

कलेक्टर ने कहा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए करें सख्त कार्यवाही.. एसपी ने कहा दुकान सील करें

    नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की हुई बैठक कोरबा/ 04जुलाई ,2025 / जिले में अवैध मादक,नशीले पदार्थों की बिक्री और ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग,और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मादक पदार्थों के उपयोग,बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभागों के द्वारा लगातार छापामार कार्यवाही की जाए, तथा संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों के आस पास तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य मादक सामग्री किसी भी स्थिति में न बेची जाएं और नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय कर संयुक्त कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक में में निर्देश दिए कि सभी मेडिकल दुकानों में भीतर और बाहर कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया कि यदि किसी दुकान में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त होती पाई गई,तो उसका गुमास्ता लाइसेंस निरस्त कर नियमानुसार दुकान को सील कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर निगम, पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य और आबकारी विभाग मिलकर समन्वित अभियान चलाएं। उन्होंने जिले में शैक्षिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में मादक और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने निर्देश दिए कि जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले,नगर निगम आयुक्त श्रीआशुतोष पांडेय,एडिशनल एसपी,अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे,सभी एसडीएम,एसडीओपी, तहसीलदार थाना प्रभारी, सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। *नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई* कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट के नवीन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी,अपर कलेक्टर,जेल अधीक्षक,लीड बैंक मैनेजर आदि बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये- डॉक्टर्स , बैंकर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के अनुमति से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। तत्संबंध में सभी डॉक्टर को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं लीड बैंक ऑफिसर को वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि ऑनलाइन पेशी की जा सके।