Latest News
World Chess Championship 2026: जिनेवा में शुरू हुआ शतरंज का महाकुंभ, इतिहास के सबसे युवा खिताबी मुकाबले में जावोखिर सिंदारोव से भिड़ेंगे डी. गुकेश घरेलू हिंसा सामान्य नहीं, गंभीर अपराध: रोकने के लिए समाज और एजेंसियों का एकजुट होना जरूरी—राज्यपाल रमेन डेका कोरबा: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों की दंडवत न्याय यात्रा, खदान बंद करने की चेतावनी हार की खीझ से परिसीमन पर शोर, पटवारियों को राहत और युवाओं को नई कमान: सीएम साय का तीखा प्रहार नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: महतारी एक्सप्रेस ने आधे रास्ते में छोड़ा, नवजात को गोद में लेकर 8 किमी पैदल चली प्रसूता पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिले हानिकारक तत्व, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

कोरबा में बारिश का कहर: जनजीवन प्रभावित,जलभराव और परेशानियां

  छत्तीसगढ़/कोरबा: कोरबा में बारिश का कहर जारी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का दैनिक जीवन रुक गया है। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे कई घरों में पानी घुस गया है। प्रभावित क्षेत्र: – पंडित रविशंकर शुक्ला नगर – डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर – लालू राम कॉलोनी – दादर बस्ती – चिमनी भट्टा क्षेत्र . सीतामणी क्षेत्र . न्यू अमरैया पारा क्षेत्र . मुड़ापार क्षेत्र . बेलगिरी नाला . शांति नगर बालको समस्याएं: – जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी – घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी – नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी लोगों के घरों तक पहुंची नगर निगम की तैयारी: – पहली ही बारिश ने कोरबा नगर निगम की मानसून की तैयारी की पोल खोल दी – हर साल की तरह वार्ड न. 12 चिमनीभट्ठा में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया । – लोगों की परेशानियां घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.  घर में पानी घुसने के कारण खड़े होकर रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यह स्थिति निर्मित होती है लेकिन उसके बावजूद भी नगर निगम और ना ही जन प्रतिनिधि ध्यान देते हैं।