Latest News
कर्नाटक मंत्री का BJP पर तीखा हमला: ‘इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, टीपू सुल्तान का योगदान अटल है’ छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज: स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और धान खरीदी की तैयारियों का लेगी जायजा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खूनी दीपावली: पुरानी रंजिश में युवकों ने मिलकर की चंदू देवांगन की हत्या, दो नाबालिगों समेत 10 गिरफ्तार बिल क्लिंटन के सीक्रेट स्वैग से लेकर डायना के आंसुओं तक… सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey Of Love’ के इन अनसुने किस्सों ने मचाया तहलका बल्कटन, ट्रेकिया हाईवे का महा-भीषण हादसा: 50 से अधिक वाहन टकराए, कोहरे के आगोश में समाई कई जिंदगियां कोरबा: इमली डुग्गू फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत; मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे चक्काजाम
Home » राजनीति » कर्नाटक मंत्री का BJP पर तीखा हमला: ‘इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, टीपू सुल्तान का योगदान अटल है’

कर्नाटक मंत्री का BJP पर तीखा हमला: ‘इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, टीपू सुल्तान का योगदान अटल है’

Share:

बेंगलुरु 11/11/2026 BJP vs Congress : कर्नाटक के मंत्री कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने टीपू सुल्तान जयंती के सरकारी आयोजन और स्कूली पाठ्यक्रमों में मैसूर के शासक से जुड़े अध्यायों को दोबारा शामिल करने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला है. खरगे ने स्पष्ट किया कि टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ चार एंग्लो-मैसूर युद्ध लड़े थे और उनके ऐतिहासिक योगदान को किसी भी राजनीतिक एजेंडे के तहत मिटाया नहीं जा सकता.

तहरीक-ए-खुदादाद संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन का समर्थन करते हुए खरगे ने कहा कि बीजेपी को अपना इतिहास सही तरीके से पढ़ने की जरूरत है. उन्होंने तंज कसते हुए बीजेपी के इतिहास ज्ञान को ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी’ करार दिया और याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी अपनी एक किताब में टीपू सुल्तान की सराहना की थी. खरगे ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी लालबाग और नंदी हिल्स जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के निर्माण में हैदर अली और टीपू सुल्तान के योगदान को भी नकार देगी?

हथियारों की बरामदगी पर अमित शाह और RSS से सवाल बिहार और हरियाणा में हुई छापेमारी के दौरान 44,250 जिंदा कारतूसों की बरामदगी का मुद्दा उठाते हुए खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा. उन्होंने दावा किया कि ये कारतूस पुणे की ऑर्डनेंस फैक्ट्री से जुड़े हैं और मामले में गिरफ्तार कुछ लोग आरएसएस (RSS) से संबंध रखते हैं. खरगे ने संघ के पंजीकरण की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि बिना औपचारिक रिकॉर्ड के RSS विवाद होने पर अपने ही कार्यकर्ताओं से पल्ला झाड़ लेता है.

इसके अतिरिक्त, अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्रशिक्षण (सेना भर्ती) कार्यक्रम पर बीजेपी की आपत्ति को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग समाज कल्याण के तहत अलग-अलग समुदायों के लिए नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करते हैं.

📍

latest news