Latest News
कर्नाटक मंत्री का BJP पर तीखा हमला: ‘इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, टीपू सुल्तान का योगदान अटल है’ छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज: स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और धान खरीदी की तैयारियों का लेगी जायजा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खूनी दीपावली: पुरानी रंजिश में युवकों ने मिलकर की चंदू देवांगन की हत्या, दो नाबालिगों समेत 10 गिरफ्तार बिल क्लिंटन के सीक्रेट स्वैग से लेकर डायना के आंसुओं तक… सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey Of Love’ के इन अनसुने किस्सों ने मचाया तहलका बल्कटन, ट्रेकिया हाईवे का महा-भीषण हादसा: 50 से अधिक वाहन टकराए, कोहरे के आगोश में समाई कई जिंदगियां कोरबा: इमली डुग्गू फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत; मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे चक्काजाम
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज: स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और धान खरीदी की तैयारियों का लेगी जायजा

छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज: स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस और धान खरीदी की तैयारियों का लेगी जायजा

Share:

रायपुर 11/11/2026 Smriti Irani:  छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भव्य ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को रायपुर पहुंच चुकी हैं। रायपुर आगमन के बाद वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के लिए रवाना हो गईं, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

धरमजयगढ़ में मुख्य आयोजन, नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होने वाले इस महाआयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान स्मृति ईरानी स्थानीय प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों, और वीवीआईपी मेहमानों के आगमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की ।

धान खरीदी व्यवस्था पर भी रहेगी खास नजर

इस दौरे का एक और अहम पहलू राज्य में 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी है। प्रदेश में इस दिन से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में, खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, सुचारू संचालन और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी पार्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा होने की पूरी संभावना है।

राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टियों से स्मृति ईरानी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

latest news