Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » धर्म » धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’

धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’

Share:

भोपाल/रायपुर 03/11/2026 Bageshwar Dham Controversy  : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यद्यपि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है।

क्या था पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी (करैरा) में आयोजित रामकथा के दौरान हुई। कथा सुनाते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े रहते हैं, जबकि श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े (त्रिभंगी मुद्रा) दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज और बांसुरी बजाने की शैली का भी जिक्र किया था।

जैसे ही इस वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मथुरा के संतों और श्रद्धालुओं ने इस तुलना पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद को देखते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भगवान राम और कृष्ण में कोई भेद करना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संत पद की व्याख्या करते हुए भावुकता में यह बात कह गए थे और वे स्वयं श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त हैं।

कांग्रेस नेताओं का तीखा हमला

  • दिग्विजय सिंह: अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को ‘मूर्ख’ करार दिया और सवाल उठाया कि वे कब से बाबा बन गए। उनके साथ मौजूद कंप्यूटर बाबा ने भी शास्त्री को ‘राजनीतिक बाबा’ बताते हुए कहा कि बिना ज्ञान के कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ के लिए आगे बढ़ाया जाता है।

  • भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा कि “कोई तो केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।” उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदुओं के आराध्यों का उपहास उड़ाए जाने पर अब धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं आहत क्यों नहीं हो रही हैं?

  • लक्ष्मण सिंह: पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर जनता से धीरेंद्र शास्त्री का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की।

गौरतलब है कि एक तरफ जहाँ लक्ष्मण सिंह बहिष्कार की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके भतीजे जयवर्धन सिंह और उनका परिवार शास्त्री का अनुयायी माना जाता है और उन्होंने पूर्व में शास्त्री को राघौगढ़ किले में आमंत्रित भी किया था। धीरेंद्र शास्त्री की माफी के बावजूद इस मुद्दे ने अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है।