Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित

कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित

Share:

कोरबा 01/10/2026: सरकारी कामकाज में लगातार लापरवाही और बिना सूचना के गायब रहने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए तहसील दर्री के पटवारी मिथलेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील अजगरबहार तय किया गया है, जिसके बाद से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

इन कारणों से हुई कार्रवाई

पटवारी मिथलेश वर्मा (हल्का नंबर 40, भैरोताल) पर शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के कई गंभीर आरोप थे। विभागीय जांच में सामने आया कि उन्होंने भू-अभिलेख नियमावली के तहत दैनिक डायरी का संधारण नहीं किया था। इसके अलावा किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन, बकेट क्लेम डिजिटल कॉप मोबाइल ऐप में प्रविष्टि, नक्शा बंटाकन, अभिलेख दुरुस्ती और खरीफ वर्ष 2025-26 की मैनुअल गिरदावरी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भारी लापरवाही बरती गई।

प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब पटवारी ने 5 अक्टूबर को दिया, जिसे असंतोषजनक पाया गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब वे 13 अक्टूबर 2026 से लगातार अपने शासकीय कर्तव्यों से अनुपस्थित पाए गए।

किसानों के कार्य हुए प्रभावित

पटवारी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण चक्रवात अर्नब से फसलों को हुए नुकसान का आकलन और धान खरीदी से पहले किसानों की समस्याओं के निराकरण जैसे जरूरी कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के इस सख्त कदम से राजस्व अमले को स्पष्ट संदेश गया है कि जनहित और शासकीय कार्यों में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

latest news