Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़!
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Share:

बालोद 31/10/2026: अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि श्री कोर्सेवाड़ा एक शिक्षक से लेकर विधायक तक के सफर में हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे। वे अत्यंत सुलझे हुए, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे, जो सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। हैदराबाद में उपचार के दौरान उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल और भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री विजय बघेल व श्री भोजराज नाग, तथा दुर्ग और बालोद जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सादगी के साथ होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव

दिवंगत विधायक के सम्मान और शोक स्वरूप बालोद जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को बेहद सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। समारोह के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, और अब केवल शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रदर्शनी ही लगाई जाएगी।

latest news