Home » कोरबा » रामपुर विधायक ने कोरबा को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग, कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

रामपुर विधायक ने कोरबा को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग, कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

Share:

कोरबा 27/10/2026: जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान हुई कम बारिश के कारण किसानों की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसे लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 के विधायक फूलसिंह राठिया ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने 25 अक्टूबर 2026 को कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि अपर्याप्त बारिश और सिंचाई के सीमित संसाधनों के कारण किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए उन्होंने राजस्व विभाग के माध्यम से जिले की सभी तहसीलों में सर्वे कराने का आग्रह किया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही किसानों को मिलने वाली संभावित राहत और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की तस्वीर स्पष्ट हो सकती हैं।