Latest News
मैच ग्रुप की नई पहल: टिंडर और हिंज पर स्क्रीनशॉट बंद, सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और I4C से हाथ मिलाया कोरबा में खूनी संघर्ष: रावण दहन देखने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी की नेताओं को सख्त हिदायत कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Home » राजनीति » भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद

Share:

रायपुर 21 अक्टूबर 2026 Bhupendra Nag :भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा के अनुसार, राज्य के जुझारू युवा नेता भूपेंद्र नाग को भाजयुमो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनमोल झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज राष्ट्रीय संगठन में स्थान मिलने से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए उन्होंने लिखा:

“भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आप सभी युवा साथी ऊर्जा और सेवाभाव के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।”

कौन हैं भूपेंद्र नाग?

  • निवासी व जन्म: भूपेंद्र नाग मूलतः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 मई 1991 को हुआ था।

  • सामाजिक पृष्ठभूमियों: वह अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बल्बा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: उन्होंने बस्तर विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है।

  • अनुभव: वह पूर्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

2007 से राजनीति में सक्रिय, संगठन में लंबा अनुभव

भूपेंद्र नाग का राजनीतिक और संगठनात्मक सफर काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा है:

  • शुरुआत: उन्होंने साल 2007 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने छात्र जीवन की राजनीति की शुरुआत की थी।

  • संगठनात्मक पद: वह भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में भी बेहतरीन काम किया है।

सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों का मिला पुरस्कार

सूत्रों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, बस्तर जैसे संवेदनशील अंचल में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में निभाई गई सक्रिय भूमिका के कारण ही उन्हें यह राष्ट्रीय पहचान मिली है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज इस नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ को भाजयुमो के राष्ट्रीय संगठन में एक सशक्त प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है।