सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत प्रचार छोड़, सरकारी योजनाओं का करें प्रसार
रायपुर 21 अक्टूबर 2026 Smriti Irani : छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के आगामी रायपुर दौरे से पहले संगठन में हलचल तेज हो गई है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज अपने पहले दो दिवसीय दौरे (25 और 26 अक्टूबर) पर रायपुर पहुँचने से पहले स्मृति ईरानी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को कड़ा निर्देश जारी किया है।
Advt

उन्होंने स्पष्ट किया है कि नेता अपने सोशल मीडिया हैंडल पर निजी प्रचार या व्यक्तिगत तस्वीरों की जगह केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शेयर करें।
IT सेल तैयार करेगी रिपोर्ट कार्ड
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की आईटी सेल सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर पैनी नज़र रख रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज नेताओं द्वारा की जा रही पोस्ट के आधार पर एक विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि भविष्य में नेताओं को दी जाने वाली संगठनात्मक ज़िम्मेदारियों और पदों का फैसला इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर होगा।
दौरे का मुख्य एजेंडा और समीक्षा बैठकें
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी और सत्ता व संगठन के बीच समन्वय तथा भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करेंगी। दौरे के दौरान वह मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ ‘वन-टू-वन’ समीक्षा बैठकें भी करेंगी।
गौरतलब है कि पद संभालने के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में स्मृति ईरानी से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी।



