Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » कोरबा » कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Share:

कोरबा 21 अक्टूबर 2026 Murder News: बीस अक्टूबर को रावण दहन के तुरंत बाद कोरबा शहर से सटे इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग 10:30 बजे बस्ती में स्थित एक पुराने पेड़ के पास घटी। किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। शोर-शराबे के बीच आरोपी ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ करीब आधा दर्जन वार कर दिए। जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानिकपुर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर डटे हुए हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने, विवाद की वजह पता लगाने और अज्ञात आरोपी को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।