Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » खेल » रायपुर में आज महामुकाबला: क्या भारत करेगा सीरीज पर कब्जा या जिम्बाब्वे करेगी पलटवार?

रायपुर में आज महामुकाबला: क्या भारत करेगा सीरीज पर कब्जा या जिम्बाब्वे करेगी पलटवार?

Share:

रायपुर छत्तीसगढ़ 18 अक्टूबर 2026India Women vs Zimbabwe Women : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज एक बार फिर महिला टी-20 क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी।

पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम आज जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज, वहीं दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम पलटवार करते हुए सीरीज में खुद को बनाए रखने और 1-1 से बराबरी करने की पूरी कोशिश करेगी।

पिछले मैच का हाल: दीप्ति और निकी के दम पर मिली थी जीत

शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से मात दी थी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए के. एनड्लोवू (42* रन) और एस. मेयर्स की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे।

115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद झटकेदार रही। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज , महज 19 रन के स्कोर पर कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अनुषा शर्मा और हरमनप्रीत कौर पवेलियन लौट चुकी थीं। ऐसे नाजुक मोड़ पर दीप्ति शर्मा (49 रन) और निकी प्रसाद (39* रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और भारत को 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दिलाई।

आज के मैच की रणनीति और उम्मीदें

  • भारत की नजरें टॉप ऑर्डर पर: भारतीय टीम प्रबंधन चाहेगा कि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आज टीम को ठोस और मजबूत शुरुआत दें ताकि मध्यक्रम पर बेवजह दबाव न बने।

  • जिम्बाब्वे का पावरप्ले प्लान: जिम्बाब्वे की टीम एक बार फिर शुरुआत में ही भारतीय शीर्ष क्रम को समेटकर दबाव बनाने की रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

रायपुर के स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में इस मुकाबले को लेकर भारी उत्साह है। आज का मैच यह तय करेगा कि ट्रॉफी भारत के नाम होगी या सीरीज का फैसला आखिरी मैच तक जाएगा।