Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » Uncategorized » कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने किया SECL कुसमुंडा खदान का निरीक्षण, उत्पादन लक्ष्य और परिचालन की समीक्षा

कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने किया SECL कुसमुंडा खदान का निरीक्षण, उत्पादन लक्ष्य और परिचालन की समीक्षा

Share:

चेयरमैन ने केएनआर (KNR) के नए कॉन्ट्रैक्ट पैच का भी दौरा कर वहां जारी खनन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नीलकंठ फेस का भी निरीक्षण किया और कोल फेस की स्थिति, एक्सपोजर तथा खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

कोरबा/बिलासपुर 12 अक्टूबर 2026 Coal Production Review : कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री बी. साईराम ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा मेगा परियोजना का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न माइनिंग पैचों का दौरा कर कोयला उत्पादन, ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) तथा अन्य परिचालन गतिविधियों की गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने संशोधित उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना और परिचालन संबंधी चुनौतियों पर अधिकारियों व हितधारकों के साथ चर्चा की।

निरीक्षण की शुरुआत में श्री साईराम ने कुसमुंडा खदान के व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय माइनिंग पैच का निरीक्षण कर संचालित खनन कार्यों और उत्पादन की जानकारी ली।

चेयरमैन ने केएनआर (KNR) के नए कॉन्ट्रैक्ट पैच का दौरा कर वहां जारी खनन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नीलकंठ फेस का भी निरीक्षण किया और कोल फेस की स्थिति, एक्सपोजर तथा खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान चेयरमैन ने कुसमुंडा परियोजना के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने में आ रही बाधाओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों और उनके त्वरित समाधान पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनसे सीधा संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

फील्ड निरीक्षण के बाद उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्र के अधिकारियों, संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित हितधारकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन वर्चुअल (वीसी) माध्यम से जुड़े। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री नृपेन्द्र नाथ सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।