Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » Uncategorized » ‘हनुमान अंश’ फिल्म में बाबा नीम करोली की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता पहुंचेंगे कोरबा , रामभक्तों में उत्साह

‘हनुमान अंश’ फिल्म में बाबा नीम करोली की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता पहुंचेंगे कोरबा , रामभक्तों में उत्साह

Share:

महापौर संजू देवी राजपूत और नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील…

//शहर में इस वर्ष आयोजित होने वाले रामलीला एवं दशहरा मेले को सनातन संस्कृति और आस्था का एक अद्भुत संगम बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर पालिक निगम कोरबा और महापौर संजू देवी राजपूत की विशेष पहल पर शहरवासियों को एक अनूठा धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। बाबा नीम करोली जी के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता शोभिनव सत्या इस आयोजन के विशेष आकर्षण होंगे।//

कोरबा 12अक्टूबर 2026 Korba Ramleela 2026:शहर के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान में 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा।  इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में 16 अक्टूबर को फिल्म अभिनेता शोभिनव सत्या शामिल होंगे। वे फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करोली की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी मौजूदगी रामलीला के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

Advt

रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों के मंचन के माध्यम से यह आयोजन लोगों को सत्य, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कोरबा में आयोजित होने वाली रामलीला में भी इन आदर्शों को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। नवरात्रि के बाद धार्मिक वातावरण में होने वाला यह आयोजन शहरवासियों और रामभक्तों को एक साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

बाबा नीम करोली की भूमिका निभा चुके हैं शोभिनव सत्या

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करोली की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या का 16 अक्टूबर को कोरबा आगमन कार्यक्रम के आकर्षण को बढ़ाएगा। बाबा नीम करोली देश-विदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच अपनी आध्यात्मिक पहचान रखते हैं। ऐसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व की भूमिका निभाने वाले कलाकार की रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में उपस्थिति दर्शकों के लिए विशेष रुचि का विषय रहेगी।

 रामलीला से भक्तिमय रहेगा माहौल

15 से 20 अक्टूबर तक घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सामने लाया जाएगा। रामलीला का मंचन नई पीढ़ी को रामायण की शिक्षाओं से परिचित कराने और भारतीय परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।

महापौर की अपील

महापौर संजू देवी राजपूत और नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे सपरिवार रामलीला एवं दशहरा मेले में शामिल हों और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।