Latest News
Apple iPhone Duo भारत में लॉन्च: कीमत, प्री-बुकिंग और शानदार ऑफर्स की पूरी जानकारी वेदांता समूह की ऐतिहासिक पहल: त्योहारी सीजन से पहले बालको समेत 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 10% ‘चेयरमैन ग्रांट’ कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय
Home » छत्तीसगढ़ » महासमुंद: घर में घुसा तेंदुआ, हमला कर परिवार के 6 लोगों को किया घायल; ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिखाया साहस

महासमुंद: घर में घुसा तेंदुआ, हमला कर परिवार के 6 लोगों को किया घायल; ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिखाया साहस

Share:

महासमुंद ,छत्तीसगढ़ 4अक्टूबर 2026 Leopard Attack: जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिटकी में देर रात एक तेंदुए ने भारी दहशत फैला दी। देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस आया और सो रहे यादव परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार पुरुष और दो महिलाओं समेत कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

बाथरूम जाने के दौरान हुआ सामना

जानकारी के अनुसार, रात में परिवार के लगभग 10 सदस्य घर के भीतर सो रहे थे। करीब डेढ़ बजे जब परिवार की महिला उत्तरी बाई बाथरूम जाने के लिए बाहर निकलीं, तब उनका सामना तेंदुए से हो गया। तेंदुए ने तुरंत उत्तरी बाई पर हमला कर दिया और फिर घर के अंदर दाखिल होकर अन्य सदस्यों पर भी झपट पड़ा।

हमले में ये हुए घायल

तेंदुए के हमले में सरजू यादव (60), जनक यादव (36), मनीष यादव (18), तुषार यादव (14), उत्तरी बाई (55) और सुनीता यादव (32) जख्मी हुए हैं। उत्तरी बाई के चेहरे व गले पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुनीता यादव के चेहरे और आंख पर चोट लगी है। मनीष यादव के हाथ और पैर में गहरी चोट आई है।

साहस दिखाकर तेंदुए को कमरे में किया कैद

अचानक हुए इस भयानक हमले के बावजूद परिवार के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी। जनक यादव और उत्तरी बाई ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए किसी तरह तेंदुए को घर के ही एक कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

तीन घायलों को रायपुर किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद 112 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तीन सदस्यों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू, क्षेत्र में दहशत

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कमरे में बंद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बागबाहरा और आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। इससे एक दिन पहले भी कोमाखान क्षेत्र के कोरीडोंगरी जंगल में एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।