Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » कोरबा » कुसमुंडा खदान में दो भारी ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

कुसमुंडा खदान में दो भारी ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Share:

कोरबा। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। खदान परिसर के भीतर दो भारी ट्रेलर वाहनों के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान रलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक का शव वाहन के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को केबिन से बाहर निकाला।

घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

इस भीषण हादसे के बाद एक बार फिर कुसमुंडा खदान में सुरक्षा मानकों और भारी वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।