Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » Uncategorized » गेवरा-दीपका में किन्नर समाज और पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल…किन्नर समाज की शैली नायक का पक्ष

गेवरा-दीपका में किन्नर समाज और पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल…किन्नर समाज की शैली नायक का पक्ष

Share:

कोरबा / गेवरा-दीपका

दीपका थाना क्षेत्र के कटघोरा रोड पर दिनदहाड़े किन्नर समाज और निजी कंपनी में कार्यरत पिता-पुत्र के बीच विवाद और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले और चाकू लहराया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों की ओर से बयान और सफाई सामने आई है:

किन्नर समाज की शैली नायक का पक्ष

मामले पर किन्नर समाज की प्रतिनिधि शैली नायक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मालती के निधन के बाद से वे क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के दौरान उनसे अभद्र व्यवहार किया गया, गाली-गलौज की गई और गलत तरीके से छुआ गया, जो असहनीय था। इसी वजह से समाज के लोगों में नाराजगी फैली।

वीडियो में दिख रहे चाकूबाजी के सवाल पर शैली नायक ने कहा कि हथियार लहराने वाला युवक उनके समाज या टोली का सदस्य नहीं है और वे उसे नहीं जानती हैं। इसके अलावा, जबरन चंदा वसूली के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि किन्नर समाज केवल दुआ और आशीर्वाद देता है, जिसे लोग अपनी खुशी से स्वीकार कर भेंट देते हैं।

घायल पंकज सिंह के आरोप और सफाई

दूसरी ओर, घटना में घायल पंकज सिंह ने किन्नर समाज द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। पंकज सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार या छेड़छाड़ नहीं की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर समूह और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से चाकू और डंडों का इस्तेमाल किया।

तनावपूर्ण स्थिति और पुलिस कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, किन्नर समाज के लोग ढोलक बजाते हुए बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान बजरंग चौक (कटघोरा रोड) स्थित संजय पान पैलेस के पास विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पंकज सिंह के बेटे प्रतीक सिंह के साथ भी मारपीट की गई।

व्यस्त चौराहे पर हुई इस गुंडागर्दी और हिंसा से आसपास की दुकानें बंद हो गईं और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दीपका पुलिस वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

latest news