Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » Uncategorized » राहुल गांधी के आरोपों पर विष्णुदेव साय का तंज: ‘अगर चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं, तो सांसद पद से दें इस्तीफा’

राहुल गांधी के आरोपों पर विष्णुदेव साय का तंज: ‘अगर चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं, तो सांसद पद से दें इस्तीफा’

Share:

हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही कांग्रेस : मुख्यमंत्री 

रायपुर:27 सितंबर 2026 Vishnu DeoSai चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयानों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। साय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में लगातार मिल रही पराजय के बाद कांग्रेस अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी से अपने बयानों के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साय ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम (EVM) पर लगातार अनर्गल सवाल उठाने के बजाय राहुल गांधी को अपने आरोपों के स्पष्ट और ठोस आधार प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होंने सवाल दागा कि यदि राहुल गांधी को देश की चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर भरोसा नहीं है, तो वे नैतिक आधार पर सांसद पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते?

चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों को किया खारिज

हाल ही में चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर चल रही चर्चाओं और खबरों को मुख्यमंत्री साय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के भीतर किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। साय ने कहा, “भारतीय चुनाव आयोग की साख और विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम है। दुनिया भर में भारत की स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की सराहना की जाती है।”

“झूठ और भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर देश में झूठ और भ्रम का माहौल तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार हमला करके कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। हार के बाद निष्पक्ष संस्थाओं पर सवाल खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।

latest news