Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » Uncategorized » जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं: मटकी बांधने चढ़ा 20 साल का नवयुवक 11 KV हाईटेंशन लाइन से झुलसा, सिम्स में जिंदगी और मौत की जंग

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं: मटकी बांधने चढ़ा 20 साल का नवयुवक 11 KV हाईटेंशन लाइन से झुलसा, सिम्स में जिंदगी और मौत की जंग

Share:

बिलासपुर, 5 सितंबर High Tension Danger : जन्माष्टमी पर्व की उमंग और तैयारियों के बीच राजीव गांधी चौक क्षेत्र में शुक्रवार (4 सितंबर) को एक कलेजा कपा देने वाला हादसा हो गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए ऊंचाई पर मटकी बांधने चढ़ा करीब 20 वर्षीय युवक अचानक 11 KV हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। जोर के झटके के साथ युवक बुरी तरह झुलस गया, जिससे खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयोजन की तैयारियों के दौरान युवक जैसे ही मटकी बांधने ऊपर पहुंचा, वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जोरदार करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बदहवास लोग झुलसे हुए युवक को तुरंत इलाज के लिए सिम्स (SIMS) अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। युवक की पहचान और स्वास्थ्य से जुड़ी आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सुरक्षा अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल इस हृदयविदारक घटना ने धार्मिक व सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा इंतज़ामों की कलई खोल दी है। मटकी, झंडे या सजावटी सामान बांधते समय आसपास से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे आयोजनों से पहले विद्युत विभाग से अनापत्ति (NOC) लेना, सुरक्षा दूरी बनाए रखना और विद्युत प्रवाह बंद कराना बेहद अनिवार्य है, ताकि किसी मां की गोद और घर का चिराग असमय न बुझे।

#

latest news