Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » विदेश » नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर: कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहीं अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर: कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहीं अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं लापता

Share:

 रायपुर 28 अगस्त: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहीं छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता हो गई हैं, जिससे प्रदेश में उनके परिजनों की चिंता गहरा गई है। लापता यात्रियों में अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं।

आव्रजन कार्यालय पर आई बाढ़ की चपेट में आया दल

मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड के टोरकी शहर में बतौर चर्म रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहीं डॉ. मीना गुप्ता 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद वह एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में 80 लोगों के दल के साथ काठमांडू के लिए रवाना हुई थीं। 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर के दर्शन पूरे करने के बाद, 25 अगस्त को यह दल नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय पहुंचा था।

इसी दौरान आई विनाशकारी बाढ़ ने वहां स्थित तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद से डॉ. मीना गुप्ता और दल के कई अन्य सदस्यों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अंबिकापुर से हुई है शुरुआती शिक्षा

डॉ. मीना की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। उन्होंने अपने पिता करता राम गुप्ता को भी इस यात्रा में साथ चलने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने असमर्थता जता दी थी। रक्षाबंधन पर बेटी से मिलने की उम्मीद में उनके पिता दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्हें इस अनहोनी की सूचना मिली।

रायपुर और बिलासपुर की महिलाएं भी संपर्क से बाहर

इस भीषण हादसे के बाद छत्तीसगढ़ की दो अन्य महिलाएं भी लापता बताई जा रही हैं:

  • मोनिका यादव (रायपुर): 22 अगस्त से नेपाल में थीं। बाढ़ के बाद से परिवार का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

  • मंजू राय चौधरी (65 वर्ष, बिलासपुर):  बिलासपुर की निवासी मंजू एक तीर्थयात्रा संस्था के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। उनका भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है।

राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे और लापता नागरिकों की सहायता व जानकारी जुटाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

सहायता एवं जानकारी के लिए संपर्क सूत्र:

  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070

  • कंट्रोल रूम नंबर: 0771-2223471

Leave a Comment

latest news