Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा: पुराना बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न: नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र लांबा बने अध्यक्ष व संरक्षक

कोरबा:  पुराना बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न: नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र लांबा बने अध्यक्ष व संरक्षक

Share:

कोरबा 28 अगस्त: सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संरक्षक गोपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

इसके पश्चात वर्ष 2026 के आगामी आयोजनों के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति ने आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव को भव्य व सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के अंत में समिति के पूर्व संरक्षक एवं अध्यक्ष स्व. सत्येंद्र वासन को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

नवगठित कार्यकारिणी की सूची:

  • संरक्षक व अध्यक्ष: सुरेंद्र लांबा

  • कार्यकारी अध्यक्ष: राजेश अग्रवाल एवं अनिल जायसवाल

  • कोषाध्यक्ष: गोपाल अग्रवाल

  • सचिव: प्रवीण पांडे

  • पूजा समिति: अंजू साहू, राजा राव, गजेंद्र जायसवाल, रितेश अग्रवाल, समीर मजूमदार, तिलक राज अरोड़ा एवं नितेश साहू

  • दशहरा उत्सव समिति: विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ वासन, विजय अरोड़ा, कीर्ति अग्रवाल व संतोष पाल

  • सांस्कृतिक समिति: राजेंद्र मेहता, भवानी सुल्तानिया, अशोक अग्रवाल, सुनील जैन, आशीष टमकोरिया, यश लांबा, यश पांडे, केदार साहू एवं संदीप अग्रवाल (पिंटू)

Leave a Comment

latest news