Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ सियासत: CM साय के मंच से भाजपा सांसद का अनोखा दावा, बोले- ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, कांग्रेस का तंज

छत्तीसगढ़ सियासत: CM साय के मंच से भाजपा सांसद का अनोखा दावा, बोले- ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, कांग्रेस का तंज

Share:

रायपुर 26 अगस्त CG Politics :  बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम के दौरान कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मंच से जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने दावा किया कि उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद नींबू काटा, जिसके तुरंत बाद तेज बारिश रुक गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने डौंडीलोहारा पहुंचे थे। सांसद नाग ने अपने संबोधन में बताया कि सीएम के दौरे से पहले मौसम बेहद खराब था। उन्होंने मंच से कहा कि उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव की आराधना कर नींबू काटा, जिससे मौसम साफ हो गया। सांसद के इस बयान पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि हंस पड़े और सभा में ठहाके गूंज उठे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसना शुरू कर दिया। बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सांसद के पास नींबू काटने से बारिश रोकने की शक्ति है, तो उन्हें यही ‘फॉर्मूला’ अपनाकर शक्कर, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और बिजली बिल जैसी महंगाई की समस्याओं को भी कम कर देना चाहिए।

गौरतलब है कि सांसद भोजराज नाग इससे पहले भी अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। धमतरी के एक कार्यक्रम में उन्होंने फोन न उठाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का “नींबू काटकर भूत उतारने” की चेतावनी दी थी। बहरहाल, सांसद का ताजा बयान जहां उनके समर्थकों के लिए आस्था का विषय बना हुआ है, वहीं विपक्ष इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चुटकी ले रहा है।

Leave a Comment

latest news