Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी: चोर उड़ा ले गए 95 हजार का सामान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी: चोर उड़ा ले गए 95 हजार का सामान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share:

कोरबा 24 अगस्त । औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बंद केमिकल फैक्ट्री में सेंधमारी कर 95 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के मेन रोड गांजा गली (तुलसी मार्ग) निवासी प्रवीण अग्रवाल (52 वर्ष) की औद्योगिक क्षेत्र में ‘एनएलए इंडस्ट्रीयल’ नाम से केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी थी और वहां तैनात चौकीदार भी पिछले 8-10 दिनों से छुट्टी पर था।

19 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब प्रवीण अग्रवाल फैक्ट्री पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और दरवाजे को किसी भारी वस्तु से फैलाया गया था। अंदर जांच करने पर संयंत्र से लगभग 95 हजार रुपये का सामान गायब पाया गया।

आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि अटल आवास का निवासी राजा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया है। संचालक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 305(ए), 331(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस माल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

latest news