Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » खेल » क्रिकेट की दुनिया का रो पड़ा दिल: ‘इमरान’ की गिरती सांसों और छिनती रोशनी के लिए एकजुट हुए 21 दिग्गज

क्रिकेट की दुनिया का रो पड़ा दिल: ‘इमरान’ की गिरती सांसों और छिनती रोशनी के लिए एकजुट हुए 21 दिग्गज

Share:

Cricket Legends Appeals:  खेल की कोई सीमा नहीं होती और न ही मैदान पर बनी दोस्ती किसी राजनीतिक सरहद की मोहताज होती है। जेल की कालकोठरी में बंद 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत ने आज पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान ऑलराउंडर इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी दाहिनी आंख की रोशनी जाने के खतरे और अन्य गंभीर बीमारियों की खबरों ने खेल के दिग्गजों को झकझोर कर रख दिया है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित दुनिया भर के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बेहद भावुक और गंभीर पत्र लिखा है। कप्तानों ने साफ़ किया कि उनका यह कदम किसी राजनीति से प्रेरित नहीं है, बल्कि उस साथी खिलाड़ी के लिए मानवीय संवेदना है, जिसने कभी मैदान पर क्रिकेट का गौरव बढ़ाया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी और कप्तानों का दर्द

पत्र में कप्तानों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद इमरान खान को सही चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) कोर्ट ने उन्हें मेडिकल बोर्ड की देखरेख में अस्पताल भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्हें केवल कुछ घंटों के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल बोर्ड की पूरी प्रक्रिया होने से पहले ही जल्दबाजी में ‘फिट’ घोषित करके वापस जेल भेज दिया गया।

दिग्गजों की 3 प्रमुख मानवीय मांगें

  1. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से इमरान खान की निष्पक्ष और पूरी जांच कराई जाए, जिसमें उनके निजी डॉक्टर भी शामिल हों।

  2. कोर्ट के निर्देशानुसार उनके परिवार और प्रियजनों के साथ उनकी साप्ताहिक मुलाकातों को बिना किसी प्रशासनिक रुकावट के बहाल किया जाए।

  3. मेडिकल बोर्ड द्वारा सुझाई गई किसी भी आवश्यक चिकित्सा या इलाज को बिना किसी देरी के तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

6 महीने पहले भी 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए आवाज उठाई थी, लेकिन इस बार 7 और दिग्गज इस मुहिम से जुड़े हैं। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एडम गिलक्रिस्ट, एलन बॉर्डर, एलिस्टर कुक, एंड्रयू स्ट्रॉस, अर्जुन रणतुंगा, क्लाइव लॉयड, डेविड गॉवर, दिलीप वेंगसरकर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, जॉन राइट, माइकल एथर्टन, नासिर हुसैन और स्टीव वॉ जैसे महान नाम शामिल हैं।

latest news