कोरबा 24 अगस्त। टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर में स्मार्ट मीटर बदले जाने, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल योजना को प्रभावित करने, बदहाल सड़कों और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जैसी गंभीर समस्याओं पर मंथन किया गया और चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

बढ़ती महंगाई और बिजली दरों पर पूर्व मंत्री का हमला
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मौसम के बीच महंगाई बेलगाम हो चुकी है। इसका सीधा असर आम जनता और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने खाद्य सामग्रियों के दामों का उल्लेख करते हुए बताया कि चीनी के दाम 40 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति किलो और प्याज 25 रुपये से बढ़कर 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके अतिरिक्त, पिछले दो वर्षों में राज्य में पांच बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है और 400 यूनिट पर हाफ बिजली बिल योजना को संशोधित कर इसे बंद करने की साजिश रची जा रही है।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित शहरवासी
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने नगर निगम के वर्तमान प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व महापौर के कार्यकाल में छोटी-छोटी बातों पर हंगामा करने वाले भाजपा नेता आज मौन हैं। बारिश के दिनों में भी नगर निगम लोगों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में विफल रहा है। शहर की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। बिजली, पानी, सड़क और सफाई जैसी प्राथमिक सुविधाओं से 17 महीनों के कार्यकाल में आम जनता को पूरी तरह वंचित रखा गया है।
आंदोलन की रूपरेखा और अल्टीमेटम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आगामी आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 10 दिनों के भीतर समस्याओं के सकारात्मक समाधान और सुधार कार्य शुरू करने का समय दिया जाएगा। यदि 10 दिनों में सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो 11वें और 12वें दिन नगर निगम कार्यालय का घेराव कर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू ने किया और श्याम सुंदर सोनी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में कांग्रेस जनों की उपस्थिति
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहु, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो.शाहिद, अर्चना उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, शशिलता पांडेय, जिला पदाधिकारी सुधीर जैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, बुद्धेश्वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्या मस्तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, अनुज जायसवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गिरधारी बरेठ, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, संतोष यादव, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, आंगन बाई, डॉ.रामगोपाल यादव, अनिल सिंह, कुंजबिहारी साहु, प्रेमलता साहु, के के चौकसे, प्रमोद श्रीवास, जे पी नामदेव, आरिफ खान, निलाम्बर कंवर, रवि खुंटे, पंचराम आदित्य, दीपक टंडन, छत्रपाल कुर्रे, सरेश पटेल, रवि सचदेव, अशोक लोध, पुष्पा पात्रे, संजू पैकरा, गंगाराम भाराद्वाज, आशीष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सोनु अग्रवाल, सुखनंदन सोनकर, अरूण यादव, राजेश यादव, सत्यप्रकाश साहु, बृजभूषण प्रसाद, रमेश वर्मा, अमित पन्ना, हरवेन्द्र सिंह सालसा, नफीसा हुसैन, मनहरण राठौर इंटक, अमित सिंह, पवन विश्वकर्मा, सरफुद्दीन आलम, कमलेश गर्ग, नितेश यादव, मिनकेतन गबेल, विवेक श्रीवास, अंकित वर्मा, रवीश यादव, सुनील निर्मलकर, अनवर रजा, आशीष गुप्ता, बोधन दास, दिलीप यादव, मनोज अनंत, विरेन्द्र यादव, कुलदीप राठौर, त्रिभुवन मांझी, शशि पटेल, संतोषी महंत, सुनीता यादव, जरीना, छत्त बाई, श्वेता यादव, संतोषी, रजनी केंवट, रामेश्वरी लहरे, मोंगर वर्मा, चंद्र कुमारी, उषा शर्मा, मो.क्लीम, मो.अहसान अंसारी, प्रकाश कुमार, पतंग कुमार, हरीश कुमार, हाथिया, विजय आनंद, विजय आदिले, रवि टोप्पो, आकाश प्रजापति, किशन विजय यादव, कन्हैया यादव, अमीन अंसारी, रज्जाक खान, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, गुलशन साहु, गुलाब दास, संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, कुसुम यादव, रमिला कुर्रे, हीरा महंत, मीरा सिंह, प्रेरणा कैवर्त, राम कुमार चंद्रा, राजेश दास, एमन दास, जितेन्द्र कुर्रे एवं व्यास नारायण श्रीवास सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे ।








