Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » खेल » हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी स्टार मोहित दलाल का 27 साल की उम्र में निधन, जींद में शोक की लहर

हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी स्टार मोहित दलाल का 27 साल की उम्र में निधन, जींद में शोक की लहर

Share:

 

हरियाणा International Kabaddi Player:

27 साल की उम्र सपनों को उड़ान देने की होती है, लेकिन हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव ने बुधवार की सुबह अपना एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले स्टार कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की अचानक हार्ट अटैक (दिल का दौरा) से मौत हो गई। जिस खिलाड़ी ने अपनी जाबांज रेडिंग से देश-विदेश के मैदानों पर तहलका मचाया था, उसकी यूं अचानक विदाई से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव और कबड्डी जगत स्तब्ध है।

ऑपरेशन के बाद वापसी की कर रहे थे तैयारी मोहित महज 10 साल की उम्र से कबड्डी के दीवाने थे। गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में मिट्टी के मैदान से शुरू हुआ उनका सफर दुबई, कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों तक पहुंचा। हाल ही में लगी एक चोट के बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। वह पूरी हिम्मत के साथ रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर वापसी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। परिजनों और साथी खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि शेर जल्द ही फिर से मैदान में दहाड़ेगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अचानक बिगड़ी तबीयत बुधवार सुबह घर पर ही मोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन बदहवास हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मौत की वजह अचानक पड़ा दिल का दौरा (हार्ट अटैक) थी।

शीलू बल्हारा जैसे दिग्गजों के साथ मैट साझा करने वाले और अनगिनत ट्रॉफियां अपने नाम करने वाले मोहित दलाल अपने पीछे ढेरों यादें और रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। एक होनहार, युवा और अविवाहित खिलाड़ी का इस तरह खामोश हो जाना खेल जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

latest news