Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » चोरी करने पहुंचे दुकान में, बाहर जुटी भीड़ से डरे चोरों ने खुद पुलिस बुलाकर बचाई जान

चोरी करने पहुंचे दुकान में, बाहर जुटी भीड़ से डरे चोरों ने खुद पुलिस बुलाकर बचाई जान

Share:

 

   Gujarat  News  Funny Crime : गुजरात के वलसाड जिले के संजान गांव स्थित ‘बीजे ज्वेलर्स’ की दुकान में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। चोरी के इरादे से घुसे दो शातिर चोर बाहर जमा हुई उग्र भीड़ के डर से दुकान के अंदर ही कैद हो गए। भीड़ द्वारा पिटाई के खौफ में आकर चोरों ने खुद ही 112 डायल कर पुलिस से मदद की गुहार लगा दी।

Advt

स्थानीय निवासियों को दुकान के आसपास संदिग्ध हलचल का अंदेशा हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत दुकान का शटर बाहर से नीचे गिरा दिया। अंदर फंसे चोरों को जब यह अहसास हुआ कि बाहर निकलते ही भीड़ उनके साथ मारपीट कर सकती है, तो दिनेश सोनकर और विपिन पाठक नामक दोनों आरोपियों ने घबराकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को फोन पर चोरों ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, “साहब, हम चोरी करने आए थे, लेकिन लोगों ने बाहर से शटर गिरा दिया है। हमें बचा लीजिए।”

इमरजेंसी कॉल सुनते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शटर खुलवाया और दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालते हुए हिरासत में ले लिया। संजान इलाका महाराष्ट्र और दादरा-नगर हवेली की सीमाओं से सटा हुआ है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अक्सर वारदात के बाद सीमा पार भाग जाते हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Leave a Comment

latest news