Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और नशाखोरी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और नशाखोरी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी व नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के चिह्नित अड्डों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 9 आरोपियों—चंद्रभान सिंह, मनोज कुमार, लव विश्वकर्मा, सुरेश सुजल, उत्तरा गेंदले, दीपक जोगी, तरुण कश्यप, विवेक कश्यप और उत्तम कुमार ध्रुव को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी और हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर बाधा या शांति भंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

#

Leave a Comment

latest news