Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » सागर में मिले 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश पर सस्पेंस गहराया: अब तक कोई दावेदार नहीं आया सामने

सागर में मिले 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश पर सस्पेंस गहराया: अब तक कोई दावेदार नहीं आया सामने

Share:

 

सागर Sagar Cash Seizure 20  अगस्त :

मध्य प्रदेश के सागर में ऑटो चालक के घर से मिले 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद का मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। नकदी बरामद हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी इस रकम का मालिकाना हक जताने आगे नहीं आया है।

Advt

बयानों में विरोधाभास ने बढ़ाई उलझन गोपालगंज थाना पुलिस ने सौरभ अहिरवार नाम के ऑटो चालक के घर छापेमारी कर यह भारी-भरकम नकदी जब्त की थी। पूछताछ में सौरभ ने दावा किया कि यह पैसा भोपाल में पदस्थ उसके रिश्तेदार और PWD इंजीनियर रमेश अहिरवार का है। दूसरी ओर, इंजीनियर रमेश अहिरवार ने सौरभ के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस बरामद रकम से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

जांच एजेंसियों की सुस्ती पर उठे सवाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने आयकर विभाग और अन्य संबंधित जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया है। हालांकि, पत्र भेजे जाने के दो दिन बाद भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी सागर नहीं पहुंची है। इतनी बड़ी रिकवरी के बावजूद एजेंसियों की ओर से देरी होना स्थानीय स्तर पर चर्चा और सवालों का विषय बना हुआ है।

हवाला या बेनामी संपत्ति से जुड़े तार? लावारिस हाल में पड़े इस कैश को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह मोटी रकम किसी बड़े हवाला नेटवर्क, बेनामी संपत्ति के सौदे या अवैध लेनदेन का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक दस्तावेज और जब्त रकम का विवरण तैयार कर लिया है और एजेंसियों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

Leave a Comment

latest news