Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा प्रवास पर रहेंगे वन मंत्री केदार कश्यप: अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट का करेंगे दौरा

कोरबा प्रवास पर रहेंगे वन मंत्री केदार कश्यप: अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट का करेंगे दौरा

Share:

 

रायपुर  Kedar Kashyap, Forest Minister Chhattisgarh, : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही जिले में विकास और वन संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वन मंत्री प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होंगे और 11 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद, प्रातः 11:30 बजे वे फुटका पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे वहां पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे बालको रेंज स्थित प्रसिद्ध कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे, जहां 2:30 बजे पहुंचकर क्षेत्र की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक दौरे के अंतिम चरण में मंत्री श्री कश्यप अपराह्न 3:30 बजे कॉफी प्वाइंट से रवाना होकर शाम 4:30 बजे ग्राम जमनीपाली स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में पर्यावरणीय प्रबंधन, वन संरक्षण, विकास परियोजनाओं और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री श्री कश्यप रात्रि विश्राम जमनीपाली में ही करेंगे और शुक्रवार को अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा कोरबा में प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विकास कार्यों के बेहतर समन्वय के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। 

Leave a Comment

latest news