Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » छत्तीसगढ़: भारी बारिश से लबालब हुआ मिनी माता बांगो बांध , अभी अभी पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई, हसदेव नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कोरबा: छत्तीसगढ़ के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कोरबा स्थित मिनी माता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। डेम में पानी की भारी आवक को देखते हुए जल प्रबंधन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए बांध के 3 गेट खोल दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, जल निकासी की मात्रा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। पहले जलाशय से 3,005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 5,900 क्यूसेक कर दिया गया है। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के तेज बहाव को देखते हुए डिस्चार्ज की मात्रा में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। दर्री बांध से अतिरिक्त जल निकासी की संभावना बांगो बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण अब दर्री बांध का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे वहां से भी अतिरिक्त पानी छोड़ने की पूरी संभावना बन गई है। निचले इलाकों के लिए जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देश: हाई अलर्ट जारी: हसदेव नदी के तटीय और निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। संबंधित विभागों को आपात स्थिति के लिए अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। सुरक्षा अपील: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। निर्देशों का पालन: तटीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

छत्तीसगढ़: भारी बारिश से लबालब हुआ मिनी माता बांगो बांध , अभी अभी पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई, हसदेव नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कोरबा: छत्तीसगढ़ के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कोरबा स्थित मिनी माता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। डेम में पानी की भारी आवक को देखते हुए जल प्रबंधन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए बांध के 3 गेट खोल दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, जल निकासी की मात्रा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। पहले जलाशय से 3,005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 5,900 क्यूसेक कर दिया गया है। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के तेज बहाव को देखते हुए डिस्चार्ज की मात्रा में आगे भी बदलाव किया जा सकता है। दर्री बांध से अतिरिक्त जल निकासी की संभावना बांगो बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण अब दर्री बांध का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे वहां से भी अतिरिक्त पानी छोड़ने की पूरी संभावना बन गई है। निचले इलाकों के लिए जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देश: हाई अलर्ट जारी: हसदेव नदी के तटीय और निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। संबंधित विभागों को आपात स्थिति के लिए अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। सुरक्षा अपील: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। निर्देशों का पालन: तटीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Share:

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कोरबा स्थित मिनी माता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। डेम में पानी की भारी आवक को देखते हुए जल प्रबंधन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए बांध के 3 गेट खोल दिए हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, जल निकासी की मात्रा को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। पहले जलाशय से 3,005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 5,900 क्यूसेक कर दिया गया है। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के तेज बहाव को देखते हुए डिस्चार्ज की मात्रा में आगे भी बदलाव किया जा सकता है।

दर्री बांध से अतिरिक्त जल निकासी की संभावना
बांगो बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण अब दर्री बांध का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे वहां से भी अतिरिक्त पानी छोड़ने की पूरी संभावना बन गई है।
निचले इलाकों के लिए जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देश:

हाई अलर्ट जारी: हसदेव नदी के तटीय और निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। संबंधित विभागों को आपात स्थिति के लिए अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
सुरक्षा अपील: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
निर्देशों का पालन: तटीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Comment

latest news