Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं बड़े ऐलान, दुर्ग-बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट और रायपुर का दायरा बढ़ाने की तैयारी!

स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं बड़े ऐलान, दुर्ग-बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट और रायपुर का दायरा बढ़ाने की तैयारी!

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिहाज से दो बड़े प्रशासनिक फैसलों की चर्चा तेज है। 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली (Police Commissionerate System) के विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।

Advt

1. दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकती है कमिश्नरेट प्रणाली

सूत्रों के अनुसार, बढ़ते शहरीकरण, तेजी से बढ़ती आबादी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक शहर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का ऐलान किया जा सकता है।

  • क्या सरकार दोनों शहरों में एक साथ यह सिस्टम लागू करेगी?

  • या फिर पहले चरण में किसी एक शहर को चुना जाएगा? इस पर से पर्दा मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ ही उठेगा।

2. रायपुर जिले में बढ़ सकता है कमिश्नरेट का दायरा

राजधानी रायपुर में इसी साल 23 जनवरी 2026 से कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जा चुकी है, जो फिलहाल केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसी कमिश्नरेट के तहत लाने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि यह घोषणा होती है, तो पूरे रायपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था एक ही छत के नीचे आ जाएगी।

पृष्ठभूमि: बीते वर्ष स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मंच से ही मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की घोषणा की थी, जिसे जनवरी 2026 में अमलीजामा पहनाया गया। अब इसके दूसरे चरण के विस्तार पर प्रदेश भर की नजरें टिकी हुई हैं।

📍

Leave a Comment

latest news