Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में ‘स्वतंत्रता दौड़’ का भव्य आयोजन, 14 अगस्त को CSEB मैदान से होगी शुरुआत

कोरबा में ‘स्वतंत्रता दौड़’ का भव्य आयोजन, 14 अगस्त को CSEB मैदान से होगी शुरुआत

Share:

कोरबा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले में देशभक्ति और एकजुटता का संदेश देने के लिए प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा 14 अगस्त 2026 को ‘स्वतंत्रता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशों के तहत इस दौड़ की रूपरेखा तैयार की गई है।

📍 दौड़ का समय और मार्ग (Route Details)

  • रिपोर्टिंग समय: प्रातः 07:00 बजे

  • दौड़ प्रारंभ: प्रातः 08:00 बजे (सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान से)

  • रूट: सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान से शुरू होकर सी.एस.ई.बी. चौक (बाएं) टी.पी. नगर चौक (दाएं) गायत्री मंदिर पुनः सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान (समापन)।

👥 आयोजन में सबकी सहभागिता

खेल अधिकारी ने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, NCC, NSS, स्काउट-गाइड और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से प्रातः 7:00 बजे तक मैदान में उपस्थित होकर एकजुटता, सहिष्णुता और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

latest news