रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिहाज से दो बड़े प्रशासनिक फैसलों की चर्चा तेज है। 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली (Police Commissionerate System) के विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।
Advt

1. दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकती है कमिश्नरेट प्रणाली
सूत्रों के अनुसार, बढ़ते शहरीकरण, तेजी से बढ़ती आबादी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक शहर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का ऐलान किया जा सकता है।
-
क्या सरकार दोनों शहरों में एक साथ यह सिस्टम लागू करेगी?
-
या फिर पहले चरण में किसी एक शहर को चुना जाएगा? इस पर से पर्दा मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ ही उठेगा।
2. रायपुर जिले में बढ़ सकता है कमिश्नरेट का दायरा
राजधानी रायपुर में इसी साल 23 जनवरी 2026 से कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जा चुकी है, जो फिलहाल केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसी कमिश्नरेट के तहत लाने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि यह घोषणा होती है, तो पूरे रायपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था एक ही छत के नीचे आ जाएगी।
पृष्ठभूमि: बीते वर्ष स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मंच से ही मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की घोषणा की थी, जिसे जनवरी 2026 में अमलीजामा पहनाया गया। अब इसके दूसरे चरण के विस्तार पर प्रदेश भर की नजरें टिकी हुई हैं।








