Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली: विधानसभा के बाहर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल; पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली: विधानसभा के बाहर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल; पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

Share:

मुख्य बाते

  • छात्रों का उग्र प्रदर्शन: पुरानी विधानसभा से लेकर नई विधानसभा परिसर तक हजारों परीक्षार्थियों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • पुलिस की कार्रवाई: प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने 6-लेयर सुरक्षा और कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की थी। झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

  • CID की बड़ी कार्रवाई: मामले की जांच कर रही CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है।

विधानसभा घेराव के दौरान बनी अफरातफरी की स्थिति

 रांची: सोमवार सुबह करीब 10 बजे से ही झारखंड की राजधानी रांची में पुरानी विधानसभा के पास हजारों की संख्या में छात्र जुटना शुरू हो गए थे। जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोशित छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पुलिस ने 6 लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई थी। इसके साथ ही पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस

बैरिकेडिंग के पास छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तीखी झड़प हुई। स्थिति के बेकाबू होने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दो से तीन बार लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ छात्रों को सिर में चोटें आईं। इसके जवाब में आक्रोशित छात्रों ने पुलिस बल पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकी।

जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो छात्र पीछे हटने के बजाय बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इस तनावपूर्ण माहौल के दौरान कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान भी गाया। अंततः हालात पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पुलिस को आस्यू गैस के गोले दागने पड़े। वर्तमान में भी कई छात्र विधानसभा के पास डटे हुए हैं और धरने पर बैठे हैं।

CID के शिकंजे में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते

एक तरफ जहाँ सड़कों पर छात्रों का भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसी CID ने इस मामले में एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि गत 21 जुलाई को JPSC कार्यालय पर छापेमारी (रेड) पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। CID पिछले कई दिनों से उनसे लगातार गहन पूछताछ कर रही थी, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है।

 Jharkhand News  , Ranchi Protest

latest news