Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा: करतला के तरदा गांव में खेत से चार फीट लंबा मगरमच्छ रेस्क्यू, तीन अन्य के होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

कोरबा: करतला के तरदा गांव में खेत से चार फीट लंबा मगरमच्छ रेस्क्यू, तीन अन्य के होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

Share:

कोरबा: जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खेत में लगभग चार फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। खेत में अचानक वन्यजीव की मौजूदगी से सहमे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी रेस्क्यू टीम और वन विभाग के अमले के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। सफल रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में ले जाया गया, जिससे एक बड़ा संभावित हादसा टल गया।

अन्य मगरमच्छों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। टीम ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार समझाइश दी। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि इस इलाके के अन्य खेतों में तीन और मगरमच्छों को देखा गया है।

इस खुलासे के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। इलाके में अन्य मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से खेतों और आसपास के जल स्रोतों के पास निगरानी और गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।

वन विभाग की अपील

घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने आम जनता और ग्रामीणों से अपील की है कि:

  • किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके करीब जाने या खुद से पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें।

  • ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

 📍

Leave a Comment

latest news