हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
कोरबा। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन(68) का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सत्येंद्र वासन के चले जाने से वासन परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक संतप्त परिवार में उनके भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन,धर्मपत्नी, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन, भतीजे वरुण, अपूर्व एवं गगन वासन सहित समस्त वासन परिवार शामिल हैं।
परिजनों, इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विनम्र श्रद्धांजलि









