Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » कोरबा: कटहल खाने की चाहत में 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, वन विभाग की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा: कटहल खाने की चाहत में 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, वन विभाग की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू

Share:

कोरबा 30 जुलाई : जिले के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत छिंदिया गांव में बुधवार (29 जुलाई) को एक भालू भोजन की तलाश में गांव जा पहुंचा। कटहल खाने के चक्कर में वह लगभग 25 फीट गहरे एक खुले कुएं में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस घटना में भालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई और घंटों चले रेस्क्यू के बाद उसे सकुशल जंगल में वापस भेज दिया गया।

रणनीति बदलकर किया गया सफल रेस्क्यू

शुरुआत में पारंपरिक तरीकों से भालू को बाहर निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन कुएं की अधिक गहराई और भालू के डरे होने के कारण वे नाकाम रहे। स्थिति को भांपते हुए वन विभाग ने तुरंत अपनी रणनीति बदली:

  • ढलान का निर्माण: जेसीबी मशीन की मदद से कुएं के एक हिस्से की मिट्टी काटकर एक ढलाननुमा रास्ता तैयार किया गया।

  • बांस की सीढ़ी: भालू के चढ़ने के लिए कुएं के भीतर एक मजबूत बांस की सीढ़ी उतारी गई।

  • शांत वातावरण: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों को दूर रखकर शांत माहौल बनाया गया, ताकि भालू तनाव में न आए।

इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम निकला और रात करीब 11 बजे भालू ने सीढ़ी व ढलान का उपयोग करते हुए छलांग लगाई और सीधे पास के सुरक्षित जंगल की ओर निकल गया।

अधिकारियों का मार्गदर्शन और टीम का योगदान

यह सफल रेस्क्यू अभियान कटघोरा के वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन और उप वनमंडलाधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरा हुआ।

अभियान को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे, वनपाल शारदा प्रसाद शर्मा, मंगल सिंह नायक, गंगाराम नेताम, अशोक कुमार श्रीवास, मुरारी लाल साहू, प्रहलाद सिदार, हाथी मित्र दल के संदीप उइके, भोला यादव एवं स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

📍

latest news