Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर संविधान सदन में अर्पित की गई श्रद्धांजलि, ओम बिरला समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर संविधान सदन में अर्पित की गई श्रद्धांजलि, ओम बिरला समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

Share:

नई दिल्ली 25 जुलाई : आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष और प्रख्यात राजनेता श्री सोमनाथ चटर्जी की जयंती के अवसर पर संसद भवन स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी उपस्थित रहकर श्री चटर्जी कोद याद किया और उनके योगदान को स्मरण किया।

श्री सोमनाथ चटर्जी: एक प्रेरणादायक राजनीतिक सफर

  • जन्म एवं परिचय: श्री सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को तेजपुर, असम में हुआ था। पेशे से एक जाने-माने वकील रहे चटर्जी ने वर्ष 1968 में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी।

  • संसदीय करियर: वर्ष 1971 में वे पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने लगातार दस बार संसद सदस्य के रूप में देश की सेवा की।

  • लोक सभा अध्यक्ष: 4 जून 2004 को वे सर्वसम्मति से 14वीं लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए और 31 मई 2009 तक इस गरिमापूर्ण पद को संभाला। संसदीय परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें 1996 में ‘उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

संसद के आधुनिकीकरण में ऐतिहासिक योगदान

अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संसदीय इतिहास में सुधार और आधुनिकीकरण के दौर के रूप में याद किया जाता है। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • लोक सभा टेलीविजन (LSTV): जुलाई 2006 में 24 घंटे प्रसारण करने वाले संसदीय चैनल की शुरुआत की।

  • संसदीय संग्रहालय: अगस्त 2006 में उच्च तकनीक से लैस आधुनिक संसदीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।

संविधान सदन (पूर्ववर्ती लोक सभा कक्ष) की बाहरी लॉबी में श्री सोमनाथ चटर्जी का एक भव्य चित्र सुशोभित है, जिसे कलाकार श्री मनीष कुमार राव ने चित्रित किया था। इस चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा 10 फरवरी 2014 को किया गया था।

📍

Leave a Comment

latest news