Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » मनोरंजन » गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के ‘मालिक’ का बड़ा धमाका: क्या सच में जेठालाल छोड़ रहे हैं गोकुलधाम?

गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के ‘मालिक’ का बड़ा धमाका: क्या सच में जेठालाल छोड़ रहे हैं गोकुलधाम?

Share:

मुंबई 19 जुलाई : सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म था कि गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे चहेते सदस्य और हम सबके प्यारे जेठालाल गड़ा यानी दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) को अलविदा कह रहे हैं। फैंस का दिल टूटने ही वाला था कि खुद जेठालाल ने आकर इस ‘संडे सस्पेंस’ पर से पर्दा उठा दिया है!

Advt

अफवाहों पर लगा ‘बबीता जी’ जैसा फुलस्टॉप!

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि दिलीप जोशी अब शो में नजर नहीं आएंगे। लेकिन फैंस को पैनिक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जेठालाल ने साफ कर दिया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जोशी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा:

“सोशल मीडिया पर तो बहुत सी बातें चलती रहती हैं, लेकिन हर बात पर भरोसा नहीं किया जाता। मैं अभी भी शो का हिस्सा हूँ, पूरी ईमानदारी से काम कर रहा हूँ और शो छोड़ने की खबरों में दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है।”

2008 से लगातार: ‘जेठा है तो TMKOC है’

साल 2008 से, यानी पिछले 18 सालों से दिलीप जोशी लगातार दर्शकों को हंसा रहे हैं। दयाबेन के साथ उनका गरबा हो, बापूजी की डांट या फिर बबीता जी के लिए उनकी दीवानगी—जेठालाल का किरदार सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि भारतीय टेलीविजन का एक इमोशन बन चुका है।

हालांकि, शो से दिशा वकानी (दयाबेन) और कई पुराने कलाकारों के जाने के बाद फैंस जेठालाल को लेकर काफी इमोशनल रहते हैं। यही वजह है कि उनके जाने की अफवाह उड़ते ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी।

 फैंस ने कहा- “हे मां, माताजी! बच गए…”

दिलीप जोशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली है। मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग लिख रहे हैं कि “जेठालाल के बिना गोकुलधाम वैसा ही है जैसे बिना शक्कर की चाय।”

तो भाइयों और बहनों, चिंता की कोई बात नहीं है! जेठालाल की मुश्किलें, पोपटलाल की शादी की चिंता और अय्यर भाई के साथ उनका टसल अभी आगे भी जारी रहेगा।

 📍

latest news