Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » खेल » दिल्ली में फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सुबह 4 बजे तक खुलेंगे रेस्तरां और कैफे

दिल्ली में फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सुबह 4 बजे तक खुलेंगे रेस्तरां और कैफे

Share:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने फुटबॉल प्रेमियों को एक शानदार तोहफा दिया है। फीफा वर्ल्ड कप के महामुकाबले (फाइनल) का रोमांच दोगुना करने के लिए राजधानी में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को रेस्तरां, कैफे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 4 बजे तक खुले रखने की विशेष छूट दी गई है।

Advt

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा:

“शहर में 24×7 बिजनेस-फ्रेंडली ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क पहले से ही लागू है। इसके तहत इस वीकेंड राजधानी के रेस्तरां, कैफ़े और दूसरे बिज़नेस सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे, ताकि फुटबॉल प्रशंसक इस बड़े मुकाबले का रोमांच एक साथ मिलकर देख सकें।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह रात पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी और दिल्ली इस ऐतिहासिक खेल उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है।

कब और किसके बीच है महामुकाबला?

  • टीमें: अर्जेंटीना बनाम स्पेन (FIFA World Cup Final)

  • समय: भारतीय समयानुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 12:30 बजे

सरकार के इस फैसले से न सिर्फ फुटबॉल फैंस में भारी उत्साह है, बल्कि देर रात तक स्क्रीनिंग्स और पार्टीज के आयोजन से दिल्ली के नाइटलाइफ और बिजनेस को भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

latest news