Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कोरबा सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर भर्ती, 23 जुलाई तक करें आवेदन

कोरबा सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर भर्ती, 23 जुलाई तक करें आवेदन

Share:

कोरबा, 10 जुलाई 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न सेवा प्रदाताओं के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Advt

पदों का विवरण (कुल रिक्तियां):

भर्ती कुल 07 पदों पर की जानी है, जिसका वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • साईको-सोशल कांउसलर: 01 पद

  • पैरालीगल कार्मिक/वकील: 01 पद

  • पैरा मेडिकल कार्मिक: 01 पद

  • कार्यालय सहायक: 01 पद

  • सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड: 03 पद

आवेदन कैसे करें?

महत्वपूर्ण निर्देश: उम्मीदवार अपना आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक (पंजीकृत डाक) के माध्यम से ही भेज सकते हैं।

  • आवेदन भेजने का पता: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा (छत्तीसगढ़)।

  • अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2026

योग्यता और विस्तृत जानकारी:

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्य दायित्व और नियम व शर्तों का विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार के संशय के निवारण के लिए आवेदक सीधे महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

latest news