Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » असंगठित कर्मकारों के लिए नई योजनाएं बनेगी, ई-रिक्शा सहायता योजना में अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा

असंगठित कर्मकारों के लिए नई योजनाएं बनेगी, ई-रिक्शा सहायता योजना में अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा

Share:

*श्रम मंत्री की अध्यक्षता में असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की प्रथम बैठक संपन्न*

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की प्रथम बैठक आज श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई। बैठक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने तथा उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने असंगठित बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों का ईकेवाईसी करने एवं आधार आधारित पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनांतर्गत वास्तविक श्रमिकों को लाभ प्राप्त हो सके।

Advt

बैठक में निर्णय लिया गया कि डिलीवरी कार्य करने वाले कर्मकारों (गिग वर्कर्स) को मंडल के दायरे में शामिल करते हुए उनके लिए विशेष कल्याणकारी योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा चरवाहों के लिए पृथक योजना तथा असंगठित कर्मकारों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी। कर्मकारों के बीमा संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से बीमा योजना तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सम्मेलन आदि किया जाए। पाम्पलेट तथा चित्रमय बुकलेट के माध्यम से किया जाए।

बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत वर्तमान में दी जा रही 50 हजार रुपये की अनुदान राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे असंगठित क्षेत्र के अधिक श्रमिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री ने मंडल की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, हितग्राहियों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा अधिक से अधिक पात्र कर्मकारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में मंडल के सदस्य एवं विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, अपर श्रमायुक्त एवं नोडल अधिकारी श्री एस.एल. जांगड़े, श्रम विभाग के उप सचिव श्री विपुल गुप्ता, वित्त विभाग सहित भारतीय जीवन बीमा निगम के महाप्रबंधक तथा उप श्रमायुक्त प्रभारी अधिकारी श्री एस.एस. पैकरा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।