Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » कोरबा: LIC दफ्तर में सनसनी, नाइट ड्यूटी पर तैनात 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत

कोरबा: LIC दफ्तर में सनसनी, नाइट ड्यूटी पर तैनात 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत

Share:

मुख्य बिंदु:

  • घटनास्थल: कलेक्टोरेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय, कोरबा।

  • मृतक: विनोद सोनवानी (25 वर्ष), नाइट शिफ्ट सुरक्षाकर्मी।

  • जांच एजेंसी: सिविल लाइन थाना पुलिस।

कोरबा, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कलेक्टोरेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाइट ड्यूटी पर तैनात एक 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामग्रियां जब्त की हैं, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है।

Advt

परिजनों के फोन न उठाने पर खुला राज

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद सोनवानी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नाइट शिफ्ट में तैनात था। सुबह जब विनोद ने परिजनों का फोन लगातार नहीं उठाया, तो अनहोनी की आशंका में परिवार वाले सीधे कार्यालय पहुंचे। वहां विनोद को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस और विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मौके से मिली संदिग्ध सामग्रियों को भी जांच के लिए जब्त किया गया है।

हर पहलू से होगी जांच: सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत की आधिकारिक वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सुसाइड और मर्डर समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

latest news